गुना में ट्रिपल मर्डर, एक महिला और 2 पुरुषों के बरामद हुए शव
मध्य प्रदेश के गुना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस
मध्य प्रदेश के गुना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस पहले एक महिला की तलाश कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान उसका शव बरामद हो गया. इसके बाद दो अन्य पुरुषों के शव मिलने से मामला ट्रिपल मर्डर में बदल गया.
