सिपाही बनकर पुलिस लाइन में रह रहा था सुशील, पास में मिली फर्जी ID
कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. क्योंकि यहां से एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है. यह सिपाही कई दिनों
कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. क्योंकि यहां से एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है. यह सिपाही कई दिनों से पुलिस लाइन में रह रहा था.
सबसे बड़ी बात यह है कि जो जगह अति संवेदनशील जगहों की श्रेणी में आती है, वहां पुलिस विभाग के शस्त्रागार होते हैं. साथ ही
पुलिस की अनेकों गोपनीय दस्तावेजों के अलावा जिले के पुलिसकर्मी निवास करते हैं और पुलिस प्रशिक्षण कार्य संपादित होता है. ऐसे महत्वपूर्ण संवेदनशील पुलिस लाइन
के अन्दर पुलिसकर्मियों के बीच किसी अपरिचित व्यक्ति का कई दिनों से रहना कई सवाल खड़े करता है?
