गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर... छोटे भाई ने की बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के तीन
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
