'जिनेवा में अमेरिका से क्या बात हुई, होर्मुज पर कितनी हुई प्रोगेस...' ईरान ने दी पूरी डिटेल्स
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता को लेकर ईरान ने पूरी डिटेल जारी की है. ईरान का कहना है कि
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता को लेकर ईरान ने पूरी डिटेल जारी की है. ईरान का कहना है कि लगभग 18 घंटे चली इस मैराथन बैठक में दूसरे पक्ष की तरफ से किए गए वादों को लागू करने पर प्रगति हुई है. इस दौरान सिर्फ पुराने मुद्दों पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए आगे की रूपरेखा भी तय की गई है. कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई इस बैठक में न केवल पुराने वादों को लागू करने पर बात हुई, बल्कि अगले 60 दिनों के भीतर एक फाइनल समझौते पर मुहर लगाने के लिए बकायदा एक रोडमैप भी तैयार किया गया है.
