कूनो से निकलकर गांव में घुसी मादा चीता, लोगों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के दुबेरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के दुबेरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता गांव में घुस गई.
चीता सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास तक पहुंच गयी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे उसे आबादी से दूर खदेड़ा.
घटना के वीडियो भी सामने आए है. वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं. हालांकि चीते के पीछे लगी कूनो की
ट्रैकिंग टीम भी बाद में मौके पर पहुंच गई.
