टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप की शादी की रस्में शुरू... धूमधाम से हुआ तिलक समारोह, दुल्हन की तरह सजा पूरा गांव
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर में शादी की शहनाइयां गूंज उठी हैं और उनके जीवन की नई पारी की
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर में शादी की शहनाइयां गूंज उठी हैं और उनके जीवन की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है. रोहतास जिले के सासाराम तहत शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के बड्डी गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर रविवार, 21 जून को बेहद धूमधाम और पारंपरिक तरीके से तिलक समारोह संपन्न हुआ.इस खास मौके पर पूरे बड्डी गांव को दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया गया है और चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल है.
