अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में MP से एक आरोपी गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साइबर जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है.
