'लेबनान में अपने प्रॉक्सी रोके ईरान, वरना इस बार तबाही मचा देंगे', ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अपने प्रॉक्सी समूह हिज्बुल्लाह को नहीं रोका, तो अमेरिका फिर
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अपने प्रॉक्सी समूह हिज्बुल्लाह को नहीं रोका, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता जारी है. मीडिया से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नियंत्रण कर सकता है.
