25 गांव उजड़े, अब कूनो को मिले उसका मकसद... एशियाई शेरों को बसाने की मांग तेज, राष्ट्रपति के दौरे के बीच शुरू हुआ आंदोलन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क के दौरे के बीच एशियाई शेरों की बसावट का मुद्दा एक बार फिर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क के दौरे के बीच एशियाई शेरों की बसावट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है. कूनो संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कूनो में गिर के एशियाई शेरों को बसाने की मांग दोहराई है. समिति का कहना है कि शेरों के लिए 25 गांवों के 4545 परिवारों का विस्थापन किया गया था, इसलिए अब कूनो को उसका मूल उद्देश्य मिलना चाहिए.
