तुषार मेहता 2029 तक बने रहेंगे सॉलिसिटर जनरल, तीसरी बार मिला एक्सटेंशन
देश में केंद्र सरकार के दूसरे नंबर के विधिक अधिकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे. उनका तीसरा
देश में केंद्र सरकार के दूसरे नंबर के विधिक अधिकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे. उनका तीसरा सेवा विस्तार और चौथा कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक होगा. सॉलिसिटर जनरल के साथ सुप्रीम कोर्ट में उनकी टीम के पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल यानी ASG के कार्यकाल भी अगले तीन साल के लिए बढ़ाए गए हैं.
