20 साल बाद दिखा दुर्लभ मिश्मी टाकिन का झुंड, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा
उत्तरी सिक्किम में 20 साल बाद दुर्लभ मिश्मी टाकिन का झुंड कैमरे में कैद हुआ. वन विभाग की गश्ती टीम ने काबुचेन क्षेत्र में 8
उत्तरी सिक्किम में 20 साल बाद दुर्लभ मिश्मी टाकिन का झुंड कैमरे में कैद हुआ. वन विभाग की गश्ती टीम ने काबुचेन क्षेत्र में 8 मिश्मी टाकिनों को एक साथ रिकॉर्ड किया. इसे इलाके में अब तक का सबसे बड़ा झुंड माना जा रहा है. बकरी और हिरण जैसी दिखने वाली यह विलुप्तप्राय प्रजाति पूर्वी हिमालय में पाई जाती है.
