'उद्धव से नाराजगी नहीं, लेकिन...', बागी सांसद नागेश पाटिल बताई पार्टी छोड़ने की वजह
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कमी को बताया. आष्टीकर ने कहा कि विपक्षी दल में होने के कारण उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कराने के लिए फंड की कमी का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन में शामिल शिवसेना के साथ जुड़ने का फैसला किया.
