ना रोहित, ना कोहली... हरमन ने 200 T20I खेल बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के
भारतीय विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया था. हरमनप्रीत 200 T20I (टी20 इंटरनेशनल) मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
