ओडिशा में प्रोग्राम वेन्यू पर कहर बनकर टूटा बवंडर! हवा में उड़े टेंट और फूड स्टॉल
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार को एक भयंकर बवंडर ने लोगों को हैरान कर दिया. अचानक आए तेज बवंडर ने एक कार्यक्रम स्थल पर
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार को एक भयंकर बवंडर ने लोगों को हैरान कर दिया. अचानक आए तेज बवंडर ने एक कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए कई टेंट और फूड स्टॉल को उखाड़कर दूर तक उड़ा दिया. घटना लखनपुर ब्लॉक के अढ़ापड़ा इलाके में हुई, जहां बीसीजीसीएल प्रोजेक्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां की गई थीं.
