पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. DGP गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. DGP गौरव यादव के अनुसार आरोपियों के पास से विदेश में बनी तीन आधुनिक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई, गैंग वॉर, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे.
