भाजपा सांसद की पत्नी बोलीं- जल्द EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल:बढ़ती कीमतों पर कहा- बैंक देंगे लोन; ये इतिहास का बड़ा खराब दौर
भाजपा सांसद की पत्नी बोलीं- जल्द EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल: बढ़ती कीमतों पर कहा- बैंक देंगे लोन; ये इतिहास का बड़ा खराब दौर भोपाल 7 मिनट पहले भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद
भाजपा सांसद की पत्नी बोलीं- जल्द EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल: बढ़ती कीमतों पर कहा- बैंक देंगे लोन; ये इतिहास का बड़ा खराब दौर भोपाल 7 मिनट पहले भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पोस्ट की है। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे। स्तुति मिश्रा ने शनिवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा स्तुति मिश्रा एमपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में वैश्विक हालात और महंगाई के असर का भी जिक्र किया।
इसके साथ उन्होंने ऑयल वॉर, पेट्रोल-डीजल और डॉलर हैशटैग भी इस्तेमाल किए। बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। यूजर्स ने भी अलग-अलग कीमतों पर उठाए सवाल पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे बढ़ती महंगाई और आम आदमी की परेशानी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ यूजर्स ने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों के अंतर पर सवाल उठाए। एक यूजर रामकृष्ण मिश्रा ने लिखा कि जब युवा अपने दर्द को व्यंग्य और सटायर में बदलने लगें तो समस्या सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि व्यवस्था और संवाद की भी होती है।
वहीं भाजपा नेता राहुल सिंह राठौड़ ने कमेंट करते हुए लिखा कि कोविड काल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल महंगा रहा था। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों का भी जिक्र किया। डॉ. स्तुति मिश्रा की प्रोफाइल डॉ. स्तुति मिश्रा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा जबलपुर में विभिन्न क्रिएटिव और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी कभी-कभार सक्रिय नजर आती हैं। पार्टी और सरकार की नीतियों से इतर आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम भी वे कई बार कर चुकी हैं।
……………………………… यह खबर भी पढ़ें… पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा नई कीमतों के चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें….