Lucknow, India

कार से कार को मारी टक्कर और बेस बॉल के डंडे से हमला... विजयवाड़ा में लड़की को लेकर बीच सड़क पर भिड़ गए बचपन के दोस्त

Published 23 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा में एक लड़की को लेकर बचपन के दोस्त आपस में ही भिड़ गए। ये दोनों न सिर्फ बचपन के दोस्त हैं, बल्कि दूर के रिश्तेदार भी हैं और विजयवाड़ा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा में एक लड़की को लेकर बचपन के दोस्त आपस में ही भिड़ गए। ये दोनों न सिर्फ बचपन के दोस्त हैं, बल्कि दूर के रिश्तेदार भी हैं और विजयवाड़ा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि रोहित और ओम के माता-पिता रियल एस्टेट के कारोबार में हैं। खबरों के मुताबिक, यह झगड़ा हैदराबाद की एक युवती को लेकर शुरू हुआ, जिसे ये दोनों कुछ समय से जानते थे।

पटामाटा पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब कथित तौर पर ओम ने उस युवती के सामने रोहित के बारे में कुछ गलत बातें कहीं। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच चल रही थी अनबन पुलिस ने बताया कि बात तब और बिगड़ गई, जब उस युवती ने ओम की कही बातें रोहित को बता दीं, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। रोहित और ओम ने गुरुवार को सबसे पहले WhatsApp मैसेज के जरिए एक-दूसरे को चुनौती दी और रात में 'हाई-टेंशन (HT) लाइन रोड' पर मिलने की जगह तय की।

कार से कार को मारी टक्कर वहां दोनों के बीच बहस हुई और यह बढ़कर हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर रोहित और ओम ने अपनी कारों से एक-दूसरे को टक्कर मार दी, जिससे रोहित की कार का एक टायर पंक्चर हो गया। वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। उसके जाने के बाद ओम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेस बॉल के डंडे और लोहे की रॉड निकालीं और रोहित की कार के शीशे तोड़ दिए।

खबरें और भी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और ओम को हिरासत में ले लिया। रोहित को भी हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…