हर्बल इलाज के नाम पर व्यापारी से ठगी, ठगों ने ऐंठे 56 लाख रुपये
महाराष्ट्र के ठाणे में खुद को "हीलर" बताने वाले दो लोगों ने 75 वर्षीय व्यापारी से हर्बल इलाज के नाम पर 56.2 लाख रुपये ठग
महाराष्ट्र के ठाणे में खुद को "हीलर" बताने वाले दो लोगों ने 75 वर्षीय व्यापारी से हर्बल इलाज के नाम पर 56.2 लाख रुपये ठग लिए. आरोपियों ने पहले कूरियर से दवाइयां भेजीं, फिर व्यापारी को बुलाकर कथित तौर पर जबरन जड़ी-बूटियों की दवा खिलाई. इसके बाद इलाज का भारी खर्च बताकर और बदनाम करने व घर पर लोगों को भेजने की धमकी देकर किश्तों में रकम वसूलते रहे.
