Lucknow, India

हैदराबाद: घर के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से वकील की मौत, परिवार को हत्या का शक

Published 23 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद में आज शनिवार, 23 मई को सीनियर वकील ख्वाजा मोइजुद्दीन की कार से टक्कर होने से मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह एक सोची-समझी हत्या का मामला हो सकता है। ख्वाजा मोइजुद्दीन अपनी कार में बैठकर कहीं जाने के लिए घर के

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद में आज शनिवार, 23 मई को सीनियर वकील ख्वाजा मोइजुद्दीन की कार से टक्कर होने से मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह एक सोची-समझी हत्या का मामला हो सकता है। ख्वाजा मोइजुद्दीन अपनी कार में बैठकर कहीं जाने के लिए घर के बाहर निकले थे। जैसे ही वो अपनी कार में बैठने वाले थे, तभी एक हरे रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से वकील की मौत हैदराबाद की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 63 वर्षीय वकील मोइजुद्दीन को एक बैग उनकी अपनी गाड़ी में रखते देखा जा सकता है। जैसे ही वह ड्राइवर सीट पर बैठने वाले थे, तभी मसाब टैंक स्थित उनके घर के बाहर एक स्कॉर्पियो आई। यह कार अपना रास्ता बदलती हुई लग रही थी, उसने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह अपनी कार से करीब 15-20 फीट दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने वकील मोइजुद्दीन को महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को साजिश का शक वकील मोइजुद्दीन के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश थी, जिसका संबंध वक्फ जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों से है।

उनके बेटे और वकील, मोहम्मद फरहान ने दावा किया कि मोइजुद्दीन वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे और निजीकरण से जुड़े कई मामले लड़ रहे थे।

Read full story on TheBriefWire

Loading…