'अमेरिका चाहे कितना भी प्रेशर डाले', लेबनान पर नेतन्याहू के मंत्री की ट्रंप को चुनौती
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की कोशिशों के बीच इजरायल ने साफ संकेत दिया है कि वह
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की कोशिशों के बीच इजरायल ने साफ संकेत दिया है कि वह लेबनान से अपनी सेना हटाने के मूड में नहीं है. इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच का कहना है कि इजरायली सेना आने वाले कई वर्षों तक दक्षिणी लेबनान में बने सुरक्षा क्षेत्र में तैनात रहेगी और अमेरिका के दबाव में भी पीछे नहीं हटेगी.
