Lucknow, India

Rozgar Mela: रोजगार के अवसर तलाशने के लिए पांच देशों की यात्रा, पीएम ने बताया इन क्षेत्रों में हुए समझौते

Published 23 May 2026 · health

आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति मिली

आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति मिली है, जिससे वे अब सरकारी सेवाओं में अपने नए कार्य की शुरुआत करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा अभी दो दिन पहले ही, मैं पांच देशों की यात्रा से लौटा हूं। हालांकि इसे सिर्फ पांच देशों की यात्रा कहा जा सकता है, लेकिन इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ विस्तार से बातचीत की।

हमारी विस्तृत चर्चाएं और बैठकें हुईं। और हर जगह, मैंने एक बात लगातार महसूस की कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है। आज, दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी, दुनिया भर के देशों के साथ एक ही उद्देश्य के साथ साझेदारी कर रहा है।

भारत के युवाओं के लिए अवसर और रोजगार पैदा करना और उनकी क्षमता को निखारने में मदद करना। साथ ही, मैं चाहता हूं कि मेरे देश के युवाओं को वैश्विक अनुभव भी मिले।

Read full story on TheBriefWire

Loading…