कर्णप्रयाग: निहंग सिख तीर्थयात्रियों से जुड़े विवाद की होगी जांच, आदेश जारी
उत्तराखंड सरकार ने चमोली के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे निहंग सिख तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की निष्पक्ष जांच
उत्तराखंड सरकार ने चमोली के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे निहंग सिख तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं. गृह सचिव शैलेश बगौली ने आईजी गढ़वाल को जांच और एडीजी कानून-व्यवस्था से रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कहा कि घटना को सांप्रदायिक रंग देना गलत है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी.
