Top News: नीट पुनर्परीक्षा आज, ट्रंप लगा सकते हैं होर्मुज में शुल्क; राम मंदिर मामले में चोरी के मिले साक्ष्य
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने पर विचार कर सकता है। इस बीच, नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और पहली बार वायुसेना की भी मदद ली गई है।
उधर, श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की एसआईटी जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और जल्द एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।
वहीं, शशि थरूर द्वारा जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का समर्थन करने पर कांग्रेस और भाजपा के बीच नई बहस छिड़ गई है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुनस्यारी में हुए एक अध्ययन ने हिमालयी क्षेत्रों तक बढ़ते प्रदूषण की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच संभावित अंतरिम समझौते को लेकर स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की वार्ता शुरू होने जा रही है।
भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है। वहीं तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया।
