India-US Trade Deal: पीयूष गोयल बोले- प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलने के बाद ही लागू होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समझौते का ढांचा पहले ही तय किया जा
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समझौते का ढांचा पहले ही तय किया जा चुका है और इसकी घोषणा भी हो चुकी है। हालांकि कुछ टैरिफ संबंधी मामलों पर सहमति बनना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके उत्पादों पर लगने वाले शुल्क प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम हों।
ऐसा होने के बाद ही व्यापार समझौते को लागू किया जाएगा। गोयल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका में भारत के लिए नामित राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में कहा था कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता लगभग 99 प्रतिशत तैयार हो चुका है।रुपये में हाल की गिरावट पर गोयल ने भरोसा जताया कि भारतीय मुद्रा आने वाले समय में फिर सामान्य स्थिति में लौट आएगी।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल
में भारत ने वैश्विक व्यापार संबंधों को काफी मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में भारत ने 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।
