एक दिन में 40 लोगों को काट गए आवारा कुत्ते, शहर में डर का माहौल
मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को आवारा कुत्तों ने शहर के कई इलाकों में जमकर
मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को आवारा कुत्तों ने शहर के कई इलाकों में जमकर उत्पात मचाया और महज कुछ घंटों में करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया. घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में घायल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया.
