NEET री-एग्जाम कल: 1.38 लाख कैमरे, 51 हजार जैमर्स... NTA की 'लीकप्रूफ' तैयारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनटीए ने 3 मई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया था. एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है. एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित पेपर लीक जैसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की अपील भी की है.
