क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 11.49 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के
नोएडा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 11.49 लाख रुपये नकद सहित पीड़ित के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. यह गिरोह लोगों को डिजिटल करेंसी में निवेश का झांसा देकर ठगी करता था. पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
