'कंस वध' के दौरान फायरिंग, 2 लोगों के पैर में लगी गोली, भागवत कथा में भगदड़
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में भागवत कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंस वध की लीला के दौरान की गई हर्ष
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में भागवत कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंस वध की लीला के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई. दोनों घायलों के पैर में गोली लगने से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर सक्रिय हुआ और घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचा.
