क्या होती है प्रोटीन वाली कॉफी? वेट लॉस के लिए इतनी फायदेमंद
बदलती लाइफस्टाइल के साथ हेल्थ और फिटनेस से जुड़े नए-नए ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में फिटनेस फ्रीक्स और जिम
बदलती लाइफस्टाइल के साथ हेल्थ और फिटनेस से जुड़े नए-नए ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में फिटनेस फ्रीक्स और जिम जाने वालों के बीच 'प्रोफी' (Proffee) शब्द खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
प्रोफी का सीधा सा मतलब है 'प्रोटीन + कॉफी'. यानी जब आप अपनी रेगुलर ब्लैक या कोल्ड कॉफी में प्रोटीन पाउडर या रेडी-टू-ड्रिंक प्रोटीन शेक मिला देते हैं तो वह प्रोफी बन जाती है.
यह ड्रिंक उन वर्किंग प्रोफेशनल्स और एथलीट्स के लिए बेस्ट ऑप्शंस बन चुकी है जिनके पास सुबह के वक्त समय की कमी होती है. इसे एक
बेहतरीन प्री-वर्कआउट और मील रिप्लेसमेंट ड्रिंक माना जा रहा है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ मसल्स रिकवरी में भी मदद कर सकती है.
