खाली पेट या खाना खाकर, कैसे करना चाहिए योग?
योग दिवस 2026: कल यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रहने के लिए योग
योग दिवस 2026: कल यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इसके कुछ नियमों को जानना भी बेहद जरूरी है. योग का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय और सही तरीके से किया जाए. अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि योग खाली पेट करना चाहिए या कुछ खाकर.
