Shivaji Kalge: 'मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया', सांसद बनने के बाद आय घटने वाले बयान पर बोले कांग्रेस MP
कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने अपनी आय में कमी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को
कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने अपनी आय में कमी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को संदर्भ से हटाकर और तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक जीवन में आने पर पछतावा नहीं जताया और न ही सांसद बनने को नुकसान बताया। लातूर लोकसभा
सीट से सांसद कालगे ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी बात का गलत अर्थ निकाला। इससे
ऐसा संदेश गया मानो उन्हें राजनीति में आने का अफसोस हो, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।
