महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा... मारुति मंदिर के सभा मंडप की छत गिरी, 30-40 श्रद्धालु मलबे में दबे
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. मलबे में करीब 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
