तेज रफ्तार कंटेनर ने दो दोस्तों को कुचला, परिवारों में मचा कोहराम
कौशांबी में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो दोस्तों की जिंदगी छीन ली. नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आई बेकाबू गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को
कौशांबी में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो दोस्तों की जिंदगी छीन ली. नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आई बेकाबू गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. दोनों की अस्पताल में मौत हो गई. हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा है, जबकि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
