निंबालकर डबल मर्डर केस में 20 साल बाद फैसला, सभी आरोपी बरी
महाराष्ट्र के बेहद चर्चित पवनराजे निंबालकर डबल मर्डर केस में 20 साल बाद शनिवार को बड़ा फैसला आया है. मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने
महाराष्ट्र के बेहद चर्चित पवनराजे निंबालकर डबल मर्डर केस में 20 साल बाद शनिवार को बड़ा फैसला आया है. मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पुख्ता सबूत न होने की वजह से पूर्व कैबिनेट मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसीक्यूशन) आरोपियों के खिलाफ शक से परे आरोप साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा. यह फैसला आते ही अदालत परिसर में हलचल बढ़ गई, वहीं पीड़ित परिवार काफी मायूस नजर आया.
