CJP Protest: परीक्षा घोटालों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटी भीड़
दीपके ने की थी थाली-चम्मच लाने की अपील कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों से 'थाली और चम्मच'
दीपके ने की थी थाली-चम्मच लाने की अपील कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों से 'थाली और चम्मच' लेकर आने की अपील की थी। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग थालियां और चम्मच लेकर पहुंचे और उन्हें बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर अभिजीत दीपके का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है।
दीपके ने कहा, 'हम यहां आज के छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए आए हैं'। (ये खबर अपडेट की जा रही है) कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों से 'थाली और चम्मच' लेकर आने की अपील की थी। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग थालियां और चम्मच लेकर पहुंचे और उन्हें बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर अभिजीत दीपके का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है। दीपके ने कहा, 'हम यहां आज के छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए आए हैं'।(ये खबर अपडेट की जा रही है) कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार होने वाले पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर युवा नेतृत्व वाले संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक शामिल हुए।
प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांग रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रबंधन में कथित खामियों के खिलाफ आवाज उठाई।
