परीक्षाओं से गायब हो रहे सवाल! Rpsc-rssb पेपर में क्या चल रहा?
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी पेपर लीक, कभी ओएमआर विवाद और कभी नॉर्मलाइजेशन को
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी पेपर लीक, कभी ओएमआर विवाद और कभी नॉर्मलाइजेशन को लेकर उठे सवालों के बीच अब भर्ती परीक्षाओं में बड़ी संख्या में प्रश्न डिलीट होने का मुद्दा अभ्यर्थियों के गले की फांस बन गया है. हालात यह हैं कि साल 2024-25 के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से कुल 137 प्रश्न हटाने पड़े. इसे लेकर युवाओं में भारी नाराजगी है और वे भर्ती एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.
