चलती बस में युवती से छेड़खानी, सीट पर सोते समय मनचले ने की गंदी हरकत
केरल के कोल्लम जिले में शनिवार को KSRTC बस में एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस
केरल के कोल्लम जिले में शनिवार को KSRTC बस में एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना तड़के सुबह की बताई जा रही है, जब बस में यात्रा कर रही महिला अपनी सीट पर सो रही थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
