परिवार कश्मीर घूमने गया था, इधर घर में हो गई 52 लाख की चोरी, सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला
हरियाणा के सोनीपत में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. एक प्रॉपर्टी डीलर परिवार के साथ
हरियाणा के सोनीपत में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. एक प्रॉपर्टी डीलर परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था.
पीछे घर की देखभाल के लिए बेटा और दो रिश्तेदार मौजूद थे. लेकिन जब वे कुछ देर के लिए बाहर गए और वापस लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.
अलमारी का सेफ खुला पड़ा था. सामान बिखरा था और घर से लाखों रुपये के गहने, लैपटॉप, टैबलेट, नकदी और जरूरी दस्तावेज गायब थे.
