बांस के नीचे बना था सीक्रेट तहखाना! 30 लाख की बीयर खेप पकड़ी गई
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर में असम से लाई जा रही करीब 30 लाख
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर में असम से लाई जा रही करीब 30 लाख रुपये की विदेशी बीयर की बड़ी खेप जब्त की गई है. तस्करों ने बांस से भरे कंटेनर में सीक्रेट चैंबर बनाकर 350 से अधिक कार्टन बीयर छिपा रखी थी. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
