सीजफायर के बीच इजरायल का दक्षिण लेबनान पर जोरदार अटैक, 5 लोगों की मौत
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच हुए सीजफायर को अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि दक्षिणी लेबनान एक बार फिर धमाकों से दहल उठा. इजरायल
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच हुए सीजफायर को अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि दक्षिणी लेबनान एक बार फिर धमाकों से दहल उठा. इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई और ड्रोन हमले किए. इन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. इस हमले से एक बार फिर दोनों देशों में हुआ शांति समझौता खतरे में नजर आ रहा है.
