'कश्मीर को बताया स्विट्जरलैंड जैसा, लेकिन गिना दी एक बड़ी कमी', भारतीय महिला का वीडियो वायरल
क्या जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती सच में स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सकती है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा
क्या जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती सच में स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सकती है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
12 दिन स्विट्जरलैंड घूमकर लौटी एक भारतीय महिला का कहना है कि प्राकृतिक सुंदरता के मामले में कश्मीर किसी भी मायने में स्विट्जरलैंड से कम नहीं है.
हालांकि उन्होंने यह भी माना कि दोनों जगहों के बीच एक बड़ा फर्क है. उनके मुताबिक, अगर भारत में साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाए,
तो जम्मू-कश्मीर समेत देश की कई खूबसूरत जगहें दुनिया के किसी भी मशहूर पर्यटन स्थल को टक्कर दे सकती हैं.
