NTA की लापरवाही! नागपुर से अबूधाबी पहुंचा NEET छात्र का परीक्षा केंद्र
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक नीट पेपर लीक में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठ
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक नीट पेपर लीक में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठ रहे थे लेकिन अब 21 जून यानी री-नीट से पहले एक और विवाद खड़ा हो गया है. एजेंसी ने नागपुर के अब्दुल्लाह नाम के छात्र को 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है. हालांकि, ऐसा नहीं हैं कि NTA विदेशों में परीक्षा केंद्र नहीं देता है लेकिन ये केवल NRI और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए होते हैं.
