पत्नी को नहीं भेजा तो थार से पहुंचा जीजा, साले पर चला दी गोली
यूपी में रामपुर के स्वार क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि पत्नी को वापस भेजने को लेकर नाराज जीजा थार
यूपी में रामपुर के स्वार क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि पत्नी को वापस भेजने को लेकर नाराज जीजा थार गाड़ी से ससुराल पहुंचा और अपने साले पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक घायल हो गया, जबकि पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
