15 साल से सैलून चला रहे पिता पर 70 लाख का कर्ज, 21 वर्षीय युवक की पोस्ट वायरल
आज के समय में अपना बिजनेस चलाना आसान नहीं है. बढ़ते खर्चे, किराया, कर्मचारियों की सैलरी और ईएमआई कई छोटे बिजनेसमैन के लिए बड़ी चुनौती
आज के समय में अपना बिजनेस चलाना आसान नहीं है. बढ़ते खर्चे, किराया, कर्मचारियों की सैलरी और ईएमआई कई छोटे बिजनेसमैन के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक 21 वर्षीय युवक ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
युवक ने बताया कि उसके माता-पिता पिछले 15 साल से एक सैलून चला रहे हैं. इतने लंबे समय से कारोबार करने के बावजूद परिवार पर लगभग 70 लाख रुपये का कर्ज है.
उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि परिवार किसी तरह अपना गुजारा कर रहा है, लेकिन कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है.
