बारिश की कमी से खरीफ बुवाई प्रभावित, महाराष्ट्र में बेहद धीमी शुरुआत
महाराष्ट्र में मॉनसून की देरी का असर खरीफ सीजन की शुरुआत पर साफ दिखाई दे रहा है. राज्य कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून
महाराष्ट्र में मॉनसून की देरी का असर खरीफ सीजन की शुरुआत पर साफ दिखाई दे रहा है. राज्य कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून के मध्य तक राज्य में केवल 1 प्रतिशत बुवाई पूरी हो पाई है. सामान्य तौर पर इस समय तक कई जिलों में बुवाई का काम तेज गति से चल रहा होता है, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसान इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं.
