पटना फायरिंग केस: फैजल खान को मिलेगी अग्रिम जमानत या खारिज होगी याचिका? आज होगी सुनवाई
पटना में KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के बाद सामने आए फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान (खान सर)
पटना में KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के बाद सामने आए फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान (खान सर) की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी. इस मामले में पुलिस कोर्ट के समक्ष अपडेट केस डायरी पेश कर सकती है. वहीं, इसी केस में आरोपी फैजल खान के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई निर्धारित है.
