‘मैं भारत में हूं, लेकिन दिमाग अब भी दुबई में है’, महिला का वीडियो हुआ वायरल
दुनिया के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में गिने जाने वाले दुबई की तारीफ अक्सर सुनने को मिलती है. यहां की चमचमाती सड़कें, साफ-सुथरा वातावरण
दुनिया के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में गिने जाने वाले दुबई की तारीफ अक्सर सुनने को मिलती है. यहां की चमचमाती सड़कें, साफ-सुथरा वातावरण और सख्त यातायात नियम लोगों को काफी प्रभावित करते हैं.
हाल ही में एक भारतीय महिला ने अपनी दुबई यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद इंटरनेट पर इस विषय को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है.
निकिता लखवानी नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दुबई से लौटने के बाद भी वहां की साफ-सफाई और अनुशासन उनके दिमाग से नहीं निकल रहा है.
उन्होंने कहा कि यात्रा खत्म हो गई, लेकिन दुबई की साफ सड़कें और वहां का व्यवस्थित जीवन अभी भी उन्हें बार-बार याद आ रहा है.
