8 साल पहले इंडस्ट्री से बनाई दूरी, अब कमबैक को तैयार प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की 'डिंपल क्वीन' प्रीति जिंटा एक लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर 'बंटवारा 1947' के साथ धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार
बॉलीवुड की 'डिंपल क्वीन' प्रीति जिंटा एक लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर 'बंटवारा 1947' के साथ धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आईं प्रीति के लिए वो अनुभव कुछ खास नहीं रहा था. कई तरह की
अड़चनों और देरी के बाद रिलीज हुई वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इस बड़े झटके के बाद प्रीति ने जैसे
फिल्म इंडस्ट्री से एक लंबा ब्रेक ले लिया था.
