महाराष्ट्र में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कुएं में चारपाई डालकर बैठे
महाराष्ट्र के जालना जिले में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा आंदोलन किया है. भोकरदन क्षेत्र में दो किसानों ने सीधे कुएं में
महाराष्ट्र के जालना जिले में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा आंदोलन किया है. भोकरदन क्षेत्र में दो किसानों ने सीधे कुएं में खाट (चारपाई) डालकर उस पर बैठते हुए प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया.
इस अनोखे आंदोलन की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. आंदोलन करने वाले किसानों के नाम नारायण लोखंडे और विकास जाधव हैं. किसानों
ने कुएं में खाट (चारपाई) लटकाकर उस पर बैठते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
