बच्चे को किस उम्र से अंडा खिलाना चाहिए? हो सकते हैं ये फायदे
अक्सर नए पेरेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि छोटे बच्चों को किस उम्र में क्या खिलाना शुरू करना चाहिए. खासकर अंडे जैसी
अक्सर नए पेरेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि छोटे बच्चों को किस उम्र में क्या खिलाना शुरू करना चाहिए. खासकर अंडे जैसी चीजों को लेकर लोग काफी डरते हैं कि कहीं बच्चे को कोई एलर्जी न हो जाए.
लेकिन हाल ही में आई एक नई ग्लोबल रिसर्च ने इस डर को पूरी तरह दूर कर दिया है. 'JAMA Pediatrics' में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शिशुओं को 6 से 8 महीने की उम्र के बीच अंडा दिया जाए तो आगे चलकर उन्हें अंडे से होने वाली एलर्जी का जोखिम कम हो जाता है.
पहले माना जाता था कि बच्चों को अंडा और अन्य एलर्जी पैदा करने वाले फूड देर से देने चाहिए, खासकर अगर परिवार में किसी को
एलर्जी रहा हो. लेकिन अब नई रिसर्च बताती है कि शुरुआती उम्र में धीरे-धीरे इन चीजों को शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
